सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री रामायण प्रचार मंडल द्वारा गौ आहार सेवा

श्राद्ध पक्ष की देवपितृ अमावस्या पर गौकुल गौशाला, भेस्थान में हुआ आयोजन

सूरत। श्री रामायण प्रचार मंडल, उधना-सूरत द्वारा गत 16 वर्षों से प्रत्येक अमावस्या पर निरंतर गौ आहार सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्राद्ध पक्ष की देवपितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार, 21 सितंबर 2025 को मंडल परिवार के सदस्य सपरिवार भराड़िया हाउस, आशा नगर-1, उधना से गौकुल गौशाला (पांजरा पोल), रेलवे स्टेशन के पास, भेस्थान पहुँचे।

यहाँ मंडल के सदस्यों ने गौ पूजन एवं आरती कर गौ माता की सेवा का संकल्प निभाया। गौ माता के लिए गुड़, ताजी सब्जियाँ-फल एवं हरी घास अर्पित की गई। साथ ही गौ पालकों के लिए सुबह का गर्म गौ प्रसाद एवं चाय की सेवा भी दी गई।

इस अवसर पर मंडल के सभी सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और गौ सेवा के इस सतत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button