गुजरातटॉप न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगा गणगौर उत्सव

सूरत। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, सूरत की महिलाओं ने ग्लोरियस रेस्टोरेंट, वेंकट हॉल, अडाजन में पारंपरिक गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने राजस्थानी वेशभूषा धारण कर ईसर-गणगौर का बिंदोला निकाला।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत “ईसर जी तो पेचो बांध, गोरांबाई पेंच संवार, ओ राज म्हें ईसर थारी साली छां…” गाकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। बिंदोला में किंजल सोनी ईसर बनीं और हिमानी सोनी गणगौर बनीं। महिलाओं ने नाचते-गाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया।
गणगौर पूजन के पश्चात सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूजा सोनी, मंजु सोनी, ऊषा सोनी, रेखा सोनी, शर्मिला सोनी, सरोज सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।