सचिन स्थित विद्यालय में वृक्षारोपण और शीतल जल सेवा का शुभारंभ
श्री श्याम सरकार यात्रा संघ सूरत की पहल, दो वाटर कूलर विद्यार्थियों को समर्पित

सूरत। पुरुषोत्तम मास की अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को श्री श्याम सरकार यात्रा संघ, सूरत द्वारा सचिन गबेनी स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर, दयाभाई पीतांबर देरासरी स्कूल संख्या-296 में वृक्षारोपण एवं शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। दोपहर 2:30 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुविधा के लिए दो वाटर कूलर समर्पित किए गए।
संघ के विनोद चिड़ावावाला ने बताया कि शीतल जल सेवा के सहयोगी श्रीमती कांता देवी एवं पुरुषोत्तम दास बंसल तथा सुभाष चंद्र छापड़िया (सूरजगढ़ वाले) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण एवं प्रार्थना के साथ किया गया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुनील गोयल, मितुल मेहता, अर्चना डाइंग महिला कार्यकारी अध्यक्षा रेखा जालान, श्रीमती रचना गोयल और श्रीमती सारिका पोदार ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में योगेश केडिया, अमित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, विनय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या कल्पना बेन पंड्या, भावेश भाई तथा स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।



