सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
“सनातन कला उत्सव” में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सूरत।एकल श्री हरि वनवासी विकास ट्रस्ट की युवा महिला समिति, सूरत द्वारा “सनातन कला उत्सव” के अंतर्गत ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधा रुंगटा, इंदु मित्तल एवं विजयलक्ष्मी गाड़िया के साथ कैलाश जैन उपस्थित रहें।
आयोजन में बच्चों ने अनेकों प्रकार की ड्राइंग बनाई। इस मौके पर युवा महिला समिति की अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव ज्योति डालमिया एवं कोषाध्यक्ष नेहा लुहारुका, युवा समिति के अध्यक्ष सीए अंकुर बिजाका सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




