लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महेश नवमी के उपलक्ष्य में निःशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

माहेश्वरी यूथ क्लब और माहेश्वरी सेवा सदन पर्वत पाटिया की पहल, 168 समाजबंधुओं ने उठाया लाभ

सूरत। महेश नवमी 2026 के पावन पर्व के उपलक्ष्य में माहेश्वरी यूथ क्लब, सूरत एवं माहेश्वरी सेवा सदन, पर्वत पाटिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून 2026 को निःशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श (जॉइंट पेन) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माहेश्वरी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
संस्था के अध्यक्ष कृष्णा बल्दवा ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए निःशुल्क जांच और परामर्श दिया। शिविर में जोड़ों के दर्द एवं हड्डियों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों का विशेषज्ञ मार्गदर्शन किया गया।
संस्था के सचिव अभिषेक धूत ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 168 माहेश्वरी समाजबंधुओं ने इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। सभी प्रतिभागियों ने जांच व्यवस्था और विशेषज्ञ परामर्श पर संतोष व्यक्त किया।
इस आयोजन में श्री चेतनजी लाखोटिया (इन्वेस्ट विद चेतन), जोधपुर विशेष सहयोगी के रूप में जुड़े रहे। आयोजकों ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वार्ड-22 की पार्षद रश्मिजी साबू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन की सराहना की। संयुक्त सौजन्य से आयोजित इस शिविर में श्री माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष राधेश्यामजी राठी, सचिव शैलेशजी चांडक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा गुजरात प्रांत अध्यक्ष रामप्रकाशजी झंवर, संरक्षक संदीपजी धूत, योगेशजी भांगड़िया, कमलजी भटर, अनिलजी मुंदड़ा, परमेश्वरजी चांडक, कार्यकारिणी सदस्य कपिल कपूरिया, रजनीश तापड़िया, आशीष भूतड़ा, राजेश राठी, पवन सोनी, वासु असावा, दीपक बाहेती, सोनू मनिहार, राघव राठी एवं सीताराम सोमानी सहित अनेक समाजबंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button