Textileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

छात्र प्रतिनिधि पदभार ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

सूरत-दांडी रोड स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रतिनिधि पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक उमेश गढ़वी ने उपस्थित रहकर छात्रों को ईमानदारी एवं अनुशासन के बारे में बताया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या विधि शाह ने नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को ग्रहण किया एवं विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उनकों बैज एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक टिबड़ेवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button