संजय जालान अध्यक्ष, विश्वनाथ पचेरिया सचिव बने
अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा

सूरत।अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को सुबह ग्यारह बजे से डुमस स्थित अग्र-एक्जोटिका के क्रिस्टल हॉल में किया गया। सभा की शुरुआत महाराजा अग्रसेनजी केआर समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभा में अध्यक्ष नटवरलाल टाटनवाला द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। सचिव बृजमोहन अग्रवाल द्वारा गत वर्ष के कार्यों के बारे में बताया गया एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी बी.एस. अग्रवाल एवं विनोद चिडावावाला द्वारा चुनाव की रिपोर्ट पेश की गई। सभा में ट्रस्ट के सभी निवृत एवं चयनित सदस्यों का सम्मान किया गया।
साधारण सभा के बाद ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से संजय जालान को अध्यक्ष एवं विश्वनाथ पचेरिया को सचिव बनाया गया। इसके अलावा सीए नितेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रतनलाल दारुका को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजमोहन अग्रवाल एवं विनोद गोयल को उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल को सहसचिव, शिवरतन देवड़ा को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। अंत में सभी ने माला पहनाकर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी




