युवाराज्यलोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
जैन युवा परिषद की ‘जेवाईपी जेन जी’ की प्रथम बैठक आयोजित

सूरत। जैन युवा परिषद द्वारा युवाओं के लिए गठित ‘जेवाईपी जेन जी’ की प्रथम बैठक रविवार को वेसू स्थित इंद्रधनुष सेंटर में आयोजित की गई। बैठक में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 110 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में संगठन के उद्देश्य एवं भावी गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी समय में गेट-टुगेदर, पिकनिक, स्पोर्ट्स, संगीत एवं सेवा गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जैन युवा परिषद के मार्गदर्शन में मर्यादित, सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त वातावरण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




