सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

बजरंगलाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के सूरत जिला अध्यक्ष

व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती देने की जिम्मेदारी मिली

सूरत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच ने बजरंग अग्रवाल को सूरत जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गई। नियुक्ति पत्र के अनुसार समाजसेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति समर्पण तथा व्यापारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि बजरंग अग्रवाल अपने कार्यकाल में संगठन के संविधान एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेंगे, संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को मंच से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग की समस्याओं और मांगों को सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच देशभर के छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों के साथ-साथ कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के हितों के लिए कार्यरत एक राष्ट्रीय संगठन है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा, सम्मान और सशक्त प्रतिनिधित्व प्रदान करना है। बजरंग अग्रवाल की नियुक्ति पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button