सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वेसु वेलफेयर ने पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को दी भावभीनी विदाई

सूरत। वेसु वेलफेयर की ओर से सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को उनके स्थानांतरण के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर वेसु वेलफेयर के पदाधिकारियों ने श्री गहलोत के सफल कार्यकाल, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, संयोजक देवेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री सचिन सिंघला, भावेश ओझा, अशोक शर्मा, दिनेश बजाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वेसु वेलफेयर परिवार ने श्री गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button