सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

आशीर्वाद एवेन्यू सोसायटी की नई कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

सूरत। वीआईपी रोड, अलथान स्थित आशीर्वाद एवेन्यू सोसायटी (ई-टावर) की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें हंसमुख पटेल को प्रमुख, आलोक अग्रवाल को उपप्रमुख तथा मनोज मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी का सदस्यों ने भव्य स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निवर्तमान प्रमुख राजीव गुप्ता, उपप्रमुख राकेश अग्रवाल तथा पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम में सुशील अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं डॉ. देवांग पटेल ने नई एवं निवर्तमान कार्यकारिणी का सम्मान किया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा आइसक्रीम के साथ मिष्ठान ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button