महेश नवमी महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा का भव्य आयोजन, 200 से अधिक बच्चों व महिलाओं ने लिया भाग

सूरत। उधना-गोडादरा माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में गोडादरा क्षेत्र स्थित इम्पीरियल होटल में भव्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए माहेश्वरी समाज की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से सभी के सामने रखीं।
सभा अध्यक्ष सत्यनारायण देवपुरा ने बताया कि आयोजन में 200 से अधिक बच्चों और महिलाओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना रहा। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित समाजबंधुओं का मन मोह लिया और पूरे आयोजन में उत्साह व उमंग का माहौल बना रहा।
आयोजन समिति के मुकेश टावरी ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में गौरव देवपुरा, अमित राठी, दामोदर राठी, राहुल साबू, राजेश सोनी, चेतन रादेड़, राजकुमार चांडक, अंजना लाहोटी, सुमन भंडारी, अंजली डागा, स्वाति मोहता, अनुराधा बाहेती और प्राची मंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभा परिवार के दिनेश चांडक, श्याम सुंदर राठी, प्रहलाद मंडोवरा और मुकेश न्याती का भी विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभा सचिव मनोज जाजू ने पधारे हुए भामाशाहों, अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही 23 जून को माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा की जानकारी भी दी।




