महेश नवमी पर मानव सेवा का अनूठा संकल्प,रक्तदान के माध्यम से माहेश्वरी समाज ने निभाया सामाजिक सरोकार
सूरत जिला माहेश्वरी सभा और कासट परिवार के संयुक्त प्रयास से दो दिन में 1236 यूनिट रक्त संग्रह

सूरत। सूरत जिला माहेश्वरी सभा एवं रमाकांत-कुंजबिहारी कासट परिवार के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव-2 का दो दिवसीय कार्यक्रम मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। इस अभियान के तहत पहले दिन 825 यूनिट तथा दूसरे दिन 411 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 1236 यूनिट रक्त संग्रहित कर जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराया गया।
सभा के मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी एवं महेश पुंगलिया ने बताया कि सर्व समाज हित को ध्यान में रखते हुए इस रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला। रविवार को शहर के 6 आवासीय क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाए गए, जबकि पहले दिन रिंग रोड, सहारा दरवाजा से सारोली क्षेत्र तक 7 मार्केट में शिविर आयोजित किए गए थे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महेश खटोड़, अनिल मनियार और रामवतार झंवर ने बताया कि एकत्रित रक्त सूरत के 10 ब्लड बैंकों में उपलब्ध कराया गया। समाज की 12 क्षेत्रीय सभाओं एवं विभिन्न संस्थाओं को अलग-अलग शिविरों की जिम्मेदारी देकर इस अभियान को व्यापक रूप दिया गया। सभा अध्यक्ष पवन बजाज एवं सचिव अतीन बाहेती ने बताया कि सूरत में प्रतिदिन लगभग 700 यूनिट रक्त की आवश्यकता रहती है और गर्मी के मौसम में रक्त की कमी की स्थिति बन जाती है। ऐसे में समाज ने इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए यह सेवा अभियान चलाया।
अभियान के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष रामसहाय सोनी, उपाध्यक्ष टीकम असावा, नारायण पेडीवाल, महासभा सदस्य रंगनाथ भट्टड़ एवं वासुदेव सोनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में जिला सचिव अतीन बाहेती ने सभी सहयोगी संस्थाओं, कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।