businessTextileक्राइमसूरत सिटी

कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के व्यापारी द्वारा ग्रे कपड़ा खरीदकर 5.75 लाख की धोखाधड़ी, व्यापारी गिरफ्तार

सूरत। सूरत के सचिन होजीवाला स्थित एक लूम्स संचालक से 5.75 लाख रुपये मूल्य का ग्रे कपड़ा खरीदकर भुगतान नहीं करने और दुकान बंद कर फरार हो जाने के मामले में सचिन पुलिस ने एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुंभारिया रोड स्थित कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट में संचालित शिव कृपा सिल्क मिल्स का संचालक बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, अलथाण-भीमराड कैनाल रोड स्थित तिरुपति श्याम विला निवासी मनीषकुमार रामभाई पटेल सचिन होजीवाला इंडस्ट्रियल एस्टेट में श्री विनायक फैब्रिक्स नाम से लूम्स इकाई संचालित करते हैं। वर्ष 2025 में कपड़ा दलाल राकेश पालीवाल के माध्यम से शिव कृपा सिल्क मिल्स के संचालक वसंतकुमार लल्लुभाई पटेल ने दो अलग-अलग चरणों में 5,75,245 रुपये मूल्य का टिश्यू गोल्ड क्वालिटी ग्रे कपड़ा खरीदा था।

आरोप है कि तय समय पर भुगतान नहीं किया गया और बार-बार आश्वासन देकर समय निकाला गया। बाद में व्यापारी ने अपनी दुकान और मोबाइल फोन बंद कर दिए तथा संपर्क से बाहर हो गया। इस संबंध में मनीषकुमार पटेल ने 15 फरवरी 2026 को सचिन पुलिस थाने में व्यापारी और दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी व्यापारी वसंतभाई लल्लुभाई पटेल (65), निवासी शिखर हाइट्स, वेसु, सूरत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button