सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

वेसू मे श्री राम भक्त मंडल का संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु श्री राम भक्त मंडल द्वारा

सूरत।  शनिवार को साप्ताहिक 1561वां संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन सचिन संतलाल नारंग के सौजन्य से डी-603, आरंभ अपार्टमेंट, रघुवीर शैल के पास,वेसू में किया गया।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने अपनी मधुर वाणी से सालासर बालाजी के श्रृंगारित दरबार में संगीतमय पाठ किया। इसमें महेश मालानी,पवन स्वामी, मनोज गुलाबवानी,राजूभाई प्रजापति एवं धनंजय भट्ट ने भजनों की सुन्दर प्रस्तुति देकर एवं धमाल गीतो से बाबा का गुणगान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थिति रहे एवं उन्होंने भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में अपनी सहभागिता निभाई एवं भावविभोर होकर बाबा को रिझाया । सुनील माहेश्वरी बताया कि मंडल द्वारा पिछले 29 वर्ष से हर शनिवार एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के आवास एवं प्रतिष्ठान पर निःशुल्क सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया जाता है जो समाज में भक्ति एवं एकता का संदेश दे रहा है, साथ ही साथ आज की युवा पीढ़ी को भी भक्ति से जोड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button