तेरापंथ युवक परिषद पांडेसरा का गठन, संदीप बाबेल बने प्रथम अध्यक्ष

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार पांडेसरा में तेरापंथ युवक परिषद का गठन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। युवा शक्ति की उपस्थिति में आयोजित गठन प्रक्रिया संवैधानिक रूप से पूरी की गई। इस दौरान अभातेयुप के पूर्व उपाध्यक्ष जयेश मेहता ने चुनाव अधिकारी तथा सरगम के सलाहकार सुनील चंडालिया ने पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाई।
गठन प्रक्रिया में भारी संख्या में उपस्थित युवकों ने सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से संदीप बाबेल को तेरापंथ युवक परिषद पांडेसरा का प्रथम अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर अभातेयुप से उत्कर्ष खाब्या, पांडेसरा सभा परामर्शक समरथ चोरड़िया, सुरेश बाबेल, पांडेसरा सभा अध्यक्ष उत्तम सोनी तथा सभा मंत्री प्रकाश मांडोत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मनोनयन के बाद संदीप बाबेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पांडेसरा तेयुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जयेश मेहता, सुनील चंडालिया, उत्कर्ष खाब्या, उत्तम सोनी और प्रकाश मांडोत ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूरी गठन प्रक्रिया में सभा द्वारा नियुक्त संयोजक एवं सभा उपाध्यक्ष विनोद सिसोदिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।




