एकल श्रीहरि महिला समिति, सूरत द्वारा वनयात्रा का हुआ आयोजन

सूरत,एकल श्रीहरि महिला समिति, सूरत द्वारा एक दिवसीय वनयात्रा का आयोजन किया गया। इस वनयात्रा में समिति की लगभग 50 महिला सदस्यों ने भाग लिया।
वनयात्रा का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे चंदन पार्क, सिटीलाइट, सूरत से हुआ। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने हिरावाड़ी स्थित एकल विद्यालय एवं संस्कार शिक्षा केंद्र का दर्शन किया। वहाँ कार्यरत कथाकार भाई-बहनों का सम्मान किया गया। सदस्यों ने संस्कार शिक्षा केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात सभी गौमुख वाटरफॉल्स पहुंचे, जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। मनोरम वातावरण में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन लिया तथा आपसी आत्मीयता और सौहार्द का अनुभव किया।

वनयात्रा के अगले चरण में सभी सदस्यों सोनगढ़ ग्रामोथान केंद्र पहुँचीं। वहाँ संचालित सिलाई केंद्र, पोषण वाटिका, कंप्यूटर वैन सहित विभिन्न सेवा एवं स्वावलंबन परियोजनाओं का अवलोकन किया गया। ग्रामोथान केंद्र में संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को देखकर सभी अत्यंत प्रभावित हुए तथा उन्होंने इन प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए महेश मित्तल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंघानिया, संस्थापक सत्प्रेरक मंजू मित्तल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी गाड़िया, महिला समिति अध्यक्षा सुषमा दारुका, मंत्री अनीता केड़िया, कोषाध्यक्ष सुमन जालान, कुसुम सराफ, सुषमा सिंघानिया वनयात्रा संयोजिका अंजू रूंगटा सहित समिति की अनेकों सदस्या उपस्थित रही।




