पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
श्याम धूत बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से गठित हुई 2026-29 की नई टीम; समाज हित में नई ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प

सूरत। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत आने वाली क्षेत्रीय संस्था पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन होने से समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा।
चुनाव परिणाम के अनुसार श्याम धूत को सभा का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही गिरीराज रांदड़ सचिव, ब्रदी भूतड़ा कोषाध्यक्ष तथा मनीष माहेश्वरी संगठन मंत्री चुने गए। वहीं प्रकाश भट्टड़ एवं राजेश राठी को उपाध्यक्ष तथा श्रवण लाहोटी एवं हरीश मूंदड़ा को सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
सभा के संरक्षक टीकम असावा ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव अधिकारियों श्रीलाल सारड़ा, महेंद्र झंवर एवं गोपाल भराड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और समन्वय की भावना से हुआ यह निर्विरोध निर्वाचन संगठन की मजबूती का परिचायक है।
सभा के निवर्तमान अध्यक्ष रामवतार झंवर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और टीम वर्क के साथ कार्य करेगी तथा समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।
वरिष्ठ सदस्य उमेश चौधरी एवं आशीष पेड़ीवाल ने भी सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि समाज द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई टीम समाज के विकास, संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।




