दिल्ली में कैट का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट संपन्न, 400 से अधिक महिलाओं की भागीदारी
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर

दिल्ली –कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा 17-18 अप्रैल 2026 को हिंदी भवन दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला समिट का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस समिट में देशभर के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक महिला उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय तथा सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कैट वूमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल ने स्वागत भाषण देकर समिट का औपचारिक आगाज किया।
दो दिवसीय इस समिट में महिलाओं को व्यापार, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल साक्षरता एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं व्यापारिक क्षेत्र में उन्हें सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
समिट में भाग लेने वाली सभी महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था होटल बेला मोंडे में की गई, जहां व्यक्तिगत बैठकें एवं नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित हुए। इससे देशभर की महिलाओं को एक-दूसरे के अनुभव साझा करने एवं व्यापारिक अवसरों को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर सूरत चैप्टर से गुजरात की महिला संयोजक प्रतिभा बोथरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, जिसमें हिरल पंचाल (गुजरात साउथ ज़ोन की कोऑर्डिनेटर), आयुषी, रेखा बोथरा, ज्योत्सना, पिंकल पंचाल एवं दीपा शामिल रहीं।
समिट के दौरान प्रतिभा बोथरा एवं रूमा जैन को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। प्रतिभा बोथरा को “वूमेन स्टोरी एवं ब्रॉडकास्ट” तथा रूमा जैन (दुबई) को “इंटरनेशनल वूमेन बिजनेस” की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में भारतीय व्यापार महोत्सव के सीईओ विक्रांत अब्रोल, राजीव मल्लिक एवं नेशनल वाईस प्रेसिडेंट और टेक्सटाइल गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन और टेक्सटाइल चम्पालाल बोथरा की विशेष उपस्थिति भी रही।
समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि यह समिट महिला उद्यमियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल है, जो उन्हें व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




