सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अधिक मास पूर्णिमा पर 400 श्रद्धालुओं को कराया गया भंडारा

सूरत। अधिक मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज सेवा समिति, अलथान-वेसु द्वारा यजमान श्री कैलाशचंद पंसारी के सहयोग से गिरजाशंकर महादेव मंदिर, जीआईडीसी पांडेसरा में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

समिति द्वारा सुबह 8 बजे से आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 400 श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भोजन प्रसादी कराई गई। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर यजमान परिवार से श्री कैलाशचंद पंसारी, श्री चंडीप्रसाद पंसारी, श्री नरेश पंसारी सहित परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं अग्रवाल समाज सेवा समिति के राकेश बजावावाला, हेमंत गर्ग, मनोज झुंझुनूवाला, मुकेश गोयनका, अरुण अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवियों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अधिक मास जैसे पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे का उद्देश्य जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना तथा समाज में सेवा और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की तथा आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

भंडारे के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों एवं समाजजनों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के अंत में सभी ने भगवान शिव से समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button