businessTextileसूरत सिटी

पुणा के हैंडवर्क कारखानदार से 29.60 लाख की धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार

ऋषि एंटरप्राइज और के.सी. टेक्सटाइल के व्यापारियों ने दलाल के माध्यम से जॉबवर्क कराकर किया उठमणू, दलाल नितिन मांगरोलिया गिरफ्तार

सूरत। पुणागाम स्थित एक हैंडवर्क कारखानदार से 29.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुणा पुलिस ने एक आरोपी दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उधना की ऋषि एंटरप्राइज तथा बगमपुरा की के.सी. टेक्सटाइल फर्म के व्यापारियों ने दलाल के माध्यम से प्लेन साड़ियों पर जॉबवर्क कराया और बाद में भुगतान किए बिना दुकान बंद कर फरार हो गए।

पुणा पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुणागाम कारगिल चौक स्थित नवेद सागर सोसायटी निवासी भावेश प्रागजीभाई कापड़िया अपने निवास पर ‘पितृ हैंडवर्क’ नाम से कारखाना संचालित करते हैं। उधना मढ़ी की खमणी रोड स्थित दागीना नगर-1 में स्थित ऋषि एंटरप्राइज के व्यापारी किशनभाई उर्फ किशोरभाई पटेल तथा बगमपुरा के हीरा पन्ना मार्केट स्थित के.सी. टेक्सटाइल फर्म के संचालक कालीचरण और उसके भागीदार सैयदभाई उर्फ मामा तथा राज ने दलाल नितिनभाई मनसुखभाई मांगरोलिया के माध्यम से प्लेन साड़ियों पर जॉबवर्क कराया था।

जॉबवर्क के एवज में 29,60,431 रुपये की राशि बकाया रहने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और संबंधित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस संबंध में भावेश कापड़िया ने 8 मार्च 2026 को पुणा पुलिस थाने में दलाल सहित पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 216(5), 318(4) और 54 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की जांच कर रहे पीएसआई टी.आर. पाटिल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलाल नितिनभाई मनसुखभाई मांगरोलिया (उम्र 41 वर्ष), निवासी रुक्मणी सोसायटी, कारगिल चौक, पुणागाम, सूरत तथा मूल निवासी फाटसर गांव, तहसील गिर गढ़डा, जिला गिर सोमनाथ को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button