
सूरत। शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं सिग्नेचर टेक्सटाइल मशीन्स के निदेशक अशोक अडवाणी को दक्षिण गुजरात के टेक्सटाइल उद्योग के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित एसजीसीसीआई टेक्सटाइल अवॉर्ड 2026-27 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान दी सदर्न गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उन्हें “सूरत टेक्सटाइल उद्योग के विकास में उत्कृष्ट योगदान” श्रेणी में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि टेक्सटाइल क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और निरंतर प्रयासों की पहचान मानी जा रही है।
अशोक अडवाणी ने वर्षों से टेक्सटाइल मशीनरी क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के प्रसार तथा उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में सिग्नेचर टेक्सटाइल मशीन्स ने सूरत के टेक्सटाइल उद्योग को नई दिशा देने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस सम्मान के अवसर पर अडवाणी ने एसजीसीसीआई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी टीम, उद्योग जगत के सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे टेक्सटाइल उद्योग के विकास और आधुनिकीकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उद्योग जगत के विभिन्न संगठनों और उद्यमियों ने अशोक अडवाणी को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे सूरत के टेक्सटाइल उद्योग के लिए गौरव का विषय बताया है। यह सम्मान उद्योग में उत्कृष्टता, नवाचार और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


