जोधपुर | तेरापंथ युवक परिषद, सरदारपुरा की वार्षिक साधारण सभा बैठक रविवार, 31 मई 2026 को शाम 5 बजे तेरापंथ भवन, अमर नगर में आयोजित होगी। बैठक परिषद अध्यक्ष श्री मनसुखजी संचेती की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।
परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभा में सत्र 2025-26 के कार्यों की समीक्षा, विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही सत्र 2026-27 के लिए नव अध्यक्ष का चुनाव द्वारा चयन भी किया जाएगा।
सभा की चुनाव प्रक्रिया के लिए श्री नरेश जी सिंघवी को चुनाव अधिकारी एवं नरेंद्र जी सेठिया को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। परिषद पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने की अपील की है।




