गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष बने रतन गोयल

सूरत। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष के तौरपर फिर से रतन गोयल का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। ट्रस्ट द्वारा हर साल रामलीला का मंचन किया जाता है। रतन गोयल ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से अवगत करना, धर्म के प्रति आस्था जगाना है। हर साल के भांति इस साल भी रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने पर रतन गोयल को सभी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बधाई दी।




