businessUncategorizedक्राइमसूरत सिटी

जयपुर के व्यापारी व संचालक ने मिलकर की 37.27 लाख की धोखाधड़ी

जयपुर के व्यापारी व संचालक ने मिलकर की 37.27 लाख की धोखाधड़ी उधारी में कपड़ा खरीदने के बाद भुगतान किए बिना जयपुर की महादेव क्रिएशन जयपुर के व्यापारी व संचालक कारोबार बंद कर हुवे फरार उधना के व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत

सूरत।सूरत के उधना स्थित खुशी फैब्रिक्स एक्सीम प्रा. लि. के डायरेक्टर विक्रम सुभाषचंद्र गाडिया ने जयपुर की महादेव क्रिएशन के संचालकों के खिलाफ 37.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार जनवरी-2025 में कंपनी के सेल्समैन के माध्यम से दलाल शंकरभाई द्वारा जयपुर स्थित महादेव क्रिएशन के संचालक हुकम भारती और वहीवटकर्ता अशोक छालाराम से व्यावसायिक संपर्क हुआ था। आरोपियों ने व्यापारिक भरोसा देकर गारमेंट फैब्रिक का माल उधारी में खरीदना शुरू किया और शुरुआत में समय पर भुगतान भी करते रहे।
विक्रम की फर्म से जयपुर के महादेव क्रिएशन के व्यापारी व संचालक ने दिनांक 18 जून 2025 से 2 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग बिलों के जरिए कुल 37,27,389 रुपये का गारमेंट फैब्रिक्स का कपड़ा समय पर पेमेंट चुकाने की शर्त पर मंगवाया था। तय समय सीमा पूरी होने के बाद भुगतान की मांग करने पर आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे। दिसंबर-2025 में फरियादी के भाई संजय गाडिया जयपुर जाकर मिले तो आरोपियों ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में भी रकम नहीं चुकाई गई।
फरवरी-2026 में जानकारी मिली कि आरोपी अपना कारोबार बंद कर फरार हो गए हैं। बार-बार संपर्क करने पर उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। इसके बाद जांच कराने पर भी आरोपियों का कोई पता नहीं चला। पीड़ित व्यापारी से आरोपियों ने पहले से धोखाधड़ी की नीयत से माल खरीदा और भुगतान किए बिना फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ।पीएसआई के.एच.भरवाड़ मामले की जांच कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button