सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अंबिका निकेतन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ सपन्न हुई श्री शिव कथा संपन्न

सूरत। पार्ले पॉइंट स्थित श्री अंबिकानिकेतन मंदिर में ‘शिवभक्तों का संग अंबिका निकेतन मंदिर ने संग’ के पावन संकल्प के साथ आयोजित सात दिवसीय ‘श्री शिव कथा’ का भव्य समापन हो गया। 17 से 23 मई तक कथा की अमृत वर्षा हुई।

कथा के वक्ता रोहितभाई शास्त्री ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, विवाह प्रसंग और शिवभक्ति के महत्व का संगीतमय वर्णन किया। शास्त्री के भजनों और ज्ञानवर्धक प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पांडाल ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन की मुख्य आयोजक चंद्रिकाबेन भारतसिंह मकवाना (अंबिकानिकेतन, सूरत) रहीं। उनके मार्गदर्शन में कथा में आने वाले सैकड़ों भक्तों के लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहद सुचारू रूप से की गई। सात दिनों तक चले इस भक्तिमय महोत्सव में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कथा के अंतिम दिन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा की पूर्णाहुति हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button