श्री अक्कलकोट स्वामी समर्थ ट्रस्ट द्वारा 108वीं पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन
श्री बालकृष्ण महाराज की पुण्यतिथि पर पालखी यात्रा, महाआरती एवं प्रसादी का होगा आयोजन

सूरत। श्री अक्कलकोट स्वामी समर्थ ट्रस्ट द्वारा वैशाख वद्य एकादशी के पावन अवसर पर श्री स्वामी समर्थ संप्रदाय के महान संत श्री बालकृष्ण महाराज की 108वीं पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन 13 मई 2026, बुधवार को किया जाएगा।
ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन बेगमपुरा वडवाली शेरी स्थित मंदिर परिसर में किया जाएगा। सुबह 7 बजे केशर स्नान, अभिषेक, लघुरुद्र एवं महाआरती का आयोजन होगा।
इसके बाद शाम 5 बजे भव्य पालखी यात्रा निकाली जाएगी, जो बેગमपुरा वडवाली शेरी, दूधारा शेरी, आमली शेरी एवं आसपास के क्षेत्रों से होकर श्री बालकृष्ण महाराज समाधि मंदिर, अश्विनी कुमार रोड स्थित वैद्यराज महादेव ना ओवारा पहुंचेगी। वहां पादुका पूजन एवं महाआरती संपन्न होगी।
महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष रूप से लड्डू प्रसादी भी तैयार की गई है। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।




