सामाजिक/ धार्मिक
भक्तामर ग्रुप द्वारा सामूहिक भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन

सूरत। भक्तामर ग्रुप की ओर से आज भटार पार्श्वनाथ जिनालय में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 48 दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा, भक्ति एवं ऋद्धि मंत्रों के साथ भक्तामर स्तोत्र का पाठ अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
ग्रुप की लता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मंजू गोधा, त्रिशला जैन, लता घीवाला, मिठ्ठुजी, सुहासबेन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक पाठ में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। अंत में सभी के पुण्यों की अनुमोदना करते हुए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।




