हरिद्वार यात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
551 परिण्डे लगाकर पक्षियों के संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश

गडरारोड-
उपखण्ड क्षेत्र के गांव जान सिंह की बेरी निवासी ठाकुर रणछोड़सिंह एवं उनके परिवार ने हरिद्वार यात्रा के दौरान एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल कर समाज के सामने पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। परिवार द्वारा गंगा परसादी के रूप में 551 परिण्डे वितरित कर पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
आज जहां बढ़ती गर्मी और जल संकट के कारण पक्षियों का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है, वहीं ठाकुर रणछोड़सिंह परिवार का यह प्रयास लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। परिवार ने केवल धार्मिक यात्रा तक ही सीमित न रहकर समाजहित और पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए जनजागृति का कार्य किया।
इस सराहनीय पहल की क्षेत्रभर में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। 
रणछोड़सिंह परिवार ने संदेश दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध करवाना मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील सोच का भी उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुई।



