जनसेवा के संकल्प के साथ जीवन ज्योत डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर का स्थानांतरण
जयविद्या डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर’ नाम से होगा शुभारंभ

सूरत। जन सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा के ध्येय के साथ कार्यरत सूरत मानव सेवा संघ छांयडो द्वारा संचालित श्रीमती नर्मदाबेन लालजीभाई भावाणी प्रेरित जीवन ज्योत डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर को अब नए स्थान पर स्थानांतरित कर ‘जयविद्या डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ सेंटर’ के नाम से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। नए सेंटर का भव्य उद्घाटन रविवार, 10 मई 2026 को सायं 5:30 बजे आयोजित होगा।
संस्था प्रमुख भरतभाई शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि नया सेंटर उधना पांडेसरा मेन रोड पर अरिहंत कॉम्प्लेक्स के समीप, उधना बस डिपो के पास स्थित ‘एकम’ बिल्डिंग की द्वितीय मंजिल पर कार्यरत रहेगा। संस्था की नीति के अनुसार यहां सभी स्वास्थ्य सेवाएं निजी कॉमर्शियल सेंटरों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु सेंटर में लगभग 6.30 करोड़ रुपये की लागत से Siemens Healthineers की नई टेक्नोलॉजी से युक्त अत्याधुनिक मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को अधिक सटीक एवं उन्नत निदान सुविधा प्राप्त होगी।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्वामी महानंदजी महाराज (रामकृष्ण आश्रम, राजकोट) करेंगे। कार्यक्रम में उद्घाटक एवं नामकरण दाताश्री के रूप में दिनेशभाई धनकानी, श्रीमती करिश्माबेन धनकानी, लालजीभाई भावाणी तथा श्रीमती नर्मदाबेन लालजीभाई भावाणी उपस्थित रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटील, गुजरात राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी तथा स्वास्थ्य मंत्री प्रफुलभाई पानशेरिया समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा सूरत शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल, गुजरात गार्डियन के संपादक मनोजभाई मिस्त्री, वरिष्ठ पत्रकार दिनेशभाई अनाजवाला तथा श्री मानस मंडल के अरुणजी काबरा उपस्थित रहेंगे।
संस्था की ओर से समाज के अग्रणियों, दानदाताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जनसेवा के इस अभियान को प्रोत्साहित करने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया गया




