Uncategorized

कोयंबतूर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बने धनराज सेठीया

साधारण सभा में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, नाहटा हॉल में आयोजन आय-व्यय प्रस्तुत, श्रावक निष्ठा का संकल्प और नए अध्यक्ष का सम्मान

कोयंबतूर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, कोयंबतूर की साधारण सभा रविवार को तेरापंथ भवन स्थित नाहटा हॉल में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष देवीचंद मण्डोत ने की, जिन्होंने स्वागत संबोधन के साथ सभा का शुभारंभ किया।
सभा में मंत्री अजय बुच्छा ने पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन किया, जबकि कोषाध्यक्ष निर्मल गुन्नेचा ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष दीपक पारख ने सभी श्रावक-श्राविकाओं को श्रावक निष्ठा का संकल्प दिलाया।
चुनाव अधिकारी बच्छराज गिड़िया एवं निर्मल कुमार घोसल की देखरेख में वर्ष 2026–2028 के लिए धनराज सेठीया को सर्वसम्मति से सभा का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष देवीचंद मण्डोत ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष धनराज सेठीया का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में मंत्री अजय बुच्छा ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन स्वयं धनराज सेठीया ने किया। सभा का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button