
सूरत।दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) द्वारा मुंबई के वरली स्थित नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी में आज से सात दिवसीय “आर्ट एग्जीबिशन” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी आगामी 11 मई 2026 तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन इंडियन मर्चेंट चेम्बर की लेडीज़ विंग की प्रेसिडेंट राज्यलक्ष्मी राव के शुभ हस्तों से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “आर्ट के साथ भावनाएं जुड़ी होती हैं। कला आत्मा की अनुभूति है और जो व्यक्ति इस अनुभूति को महसूस करता है, उसका प्रतिबिंब कलाकार की कृति में दिखाई देता है। देश की अग्रणी चैंबर यदि संयुक्त रूप से इस प्रकार के आयोजन करें तो और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।”
कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के पूर्व सीईओ नेविल मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि, “चैंबर कला को भी एक इंडस्ट्री का दर्जा देता है। इस वर्ष अहमदाबाद और सूरत में स्केट कॉलेज, वनिता विश्राम तथा संस्कृति आर्ट फेस्टिवल के बाद यह हमारी श्रृंखला का पांचवां प्रयास है।” उन्होंने सभी कला प्रेमियों को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया।
प्रदर्शनी के पहले ही दिन 1200 से अधिक कला प्रेमियों ने एग्जीबिशन का अवलोकन किया। सात दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में सूरत और गुजरात के प्रसिद्ध कलाकार अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कलाकारों में भावना बचकानीवाला, डिनल पटेल, दीपिका ढिम्मर, डॉ. बिजल लश्करी, डॉ. हिमांशु शाह, डॉ. समीर शाह, फाल्गुनी अरोरा, फाल्गुनी देसाई, हर्षा लाखाणी, हेमंत मद्रासी, जय गोहिल, जिग्नेश जरीवाला, मानसी विराणी, मोलश्री अंबस्था, नीता वाखारिया, राधा, सीमा गुप्ता, शैलेष टंडेल, शेफाली गुप्ता, तेजल मोदी, उर्वशी पारेख, विजय पटेल, विनय सुखियाजीवाला तथा विनीता कुमारी शामिल हैं।
उद्घाटन समारोह में चैंबर की आर्ट एंड कल्चर कमिटी की चेयरपर्सन स्वाति शેઠवाला, मानसी विराणी, चैंबर के मानद मंत्री बिजल जरीवाला, पूर्व मानद मंत्री दीपक शેઠवाला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।




