businessTextileसूरत सिटी

बलेश्वर स्थित रतनप्रिया डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में भीषण आग

पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला; कपड़े का भारी नुकसान

चलथाण।पलसाणा तहसील के बलेश्वर गांव की सीमा में स्थित कालाघोड़ा क्षेत्र की रतनप्रिया डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मिल की दूसरी मंजिल पर रखे कपड़ों के बड़े स्टॉक में अचानक आग भड़क उठी, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल फैल गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कपड़ों के ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति गंभीर होते देख मिल के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग तुरंत हरकत में आया। मौके पर PEPL फायर स्टेशन की एक दमकल गाड़ी, कामरेज GIDC फायर स्टेशन की दो गाड़ियां तथा बारडोली फायर स्टेशन की एक गाड़ी जवानों के साथ पहुंची।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगातार करीब पांच घंटे तक पानी का छिड़काव कर भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
सौभाग्य से इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मिल में रखे कपड़ों के बड़े स्टॉक को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button