भटार चार रास्ता पर 2500 ग्लास ठंडी छाछ का वितरण
बापुसा युवा शक्ति व युवा समिति की सेवा पहल, भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत

सूरत। शहर में बढ़ती गर्मी के बीच बापुसा युवा शक्ति एवं बापुसा युवा समिति द्वारा रविवार को भटार चार रास्ता क्षेत्र में “छाछ वितरण सेवा” का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और आमजन को लगभग 2500 ग्लास ठंडी छाछ वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ ग्रहण कर इस पहल की सराहना की।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बापुसा युवा समिति के सदस्य निशांत जैन, आदित्य सेखानी, मनन दुगड़, कोमल पिंचा, दिशा मरोठी, अक्षिता दुगड़, साक्षी पिंचा, कृशांग सेखानी सहित अन्य युवाओं ने समर्पण भाव से योगदान दिया। वहीं बापुसा युवा शक्ति के सुरेन्द्र घोडावत, हितेश अरोड़ा, अमित बैद, राकेश कोचर, नीतिन सेखानी समेत कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में सहयोग और मानवता का संदेश फैलाया जा सके।




