अक्षय तृतीया पर श्री श्याम मंदिर में छाछ वितरण, गर्मी में मिली राहत
मारवाड़ी सम्मेलन सूरत इकाई की पहल, बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभान्वित

सूरत। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से श्री श्याम मंदिर सूरत धाम में गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, सूरत जिला इकाई द्वारा छाछ वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से छाछ वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। आयोजन में अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश मोदी सहित योगेश जी, संतोष, मयंक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील, विशाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने इस सेवा पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।




