मारवाड़ी युवा मंच मुस्कान शाखा का गठन, भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
नीति बजाज अध्यक्ष, अंजू जैन सचिव और नेहा लुहारूका बनीं कोषाध्यक्ष

सूरत। मारवाड़ी युवा मंच मुस्कान शाखा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नीति बजाज को अध्यक्ष, अंजू जैन को सचिव तथा नेहा लुहारूका को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी को प्रांतीय अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने शपथ दिलाई और संगठन को नई ऊर्जा के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सहायक मंत्री जोन-5 प्रकाश बिंदल, राहुल बजाज, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय गणेश अग्रवाल, सुशांत बजाज, पंकज जालान, अभिषेक खेतान, अमित केड़िया, राजेश डालमिया, दीपक डालमिया, पंकज अग्रवाल तथा डॉ. धीरज रस्तोगी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
मुस्कान शाखा की ओर से उपाध्यक्ष रश्मि केड़िया, सिंपल बजाज, निकिता लोहिया, बबीता सुल्तानिया, ज्योति डालमिया, सीमा खेतान, श्रद्धा खेतान और मोनिका डालमिया सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में नई टीम ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



