businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के कपड़ा व्यापारी से 5.64 लाख की धोखाधड़ी

अहमदाबाद के व्यापारी व दलाल पर सारोली पुलिस थाने में मामला दर्ज

सूरत। सारोली स्थित टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े का माल मंगवाकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सारोली पुलिस थाने में व्यापारी की शिकायत पर अहमदाबाद के व्यापारी एवं दलाल के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वेसु क्षेत्र स्थित अनुपम हाइट्स, सोमेश्वर एन्क्लेव के पास रहने वाले तथा मूल रूप से नवागाम (जामनगर) निवासी व्यापारी विजीत चंदनकुमार शाह (उम्र 42 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी “श्री अरहम सिल्क मिल्स” फर्म के माध्यम से कपड़ा व्यापार करते हैं, जिसकी दुकान श्री कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट, सारोली में स्थित है।
शिकायत में बताया गया है कि अहमदाबाद स्थित “मिलन क्रिएशन” फर्म के प्रोपराइटर भरतकुमार नारायणदास ग्यनानी तथा उनके दलाल नरेशभाई ने टेलीफोनिक संपर्क कर व्यापारिक संबंध स्थापित किए। आरोपियों ने प्रारंभिक लेन-देन में समय पर भुगतान कर फरियादी का विश्वास जीत लिया। इसके बाद 28 मार्च 2024 से 31 जुलाई 2024 के दौरान दलाल के माध्यम से फरियादी की फर्म से अलग-अलग बिलों पर कुल 7,64,402 रुपये कीमत का लेडीज कुर्ती कपड़े का माल मंगाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कुल 2 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया, जबकि शेष 5,64,402 रुपये का भुगतान नहीं किया। आरोप है कि बाद में आरोपी अपनी दुकान बंद कर उगाही से बचते हुए फरार हो गए और फरियादी के साथ धोखाधड़ी की।
इस मामले में 9 अप्रैल 2026 को सारोली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(5) एवं 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर यू.बी. मेंदपरा द्वारा की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button