businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली कुबेरजी डेक  मार्केट के तीन व्यापारियो ने दलाल के साथ मिलकर की 16.22 लाख की ठगी,

दुकान बंद कर चार आरोपी फरार कुबेरजी डेक की विजय लक्ष्मी साड़ी फर्म के खिलाफ व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत

सूरत: शहर में कपड़ा व्यापारियों को निशाना बनाकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। बेगमपुरा स्थित राधाकृष्ण टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी से 16.22 लाख रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं करने पर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
वेसु स्थित हैप्पी एक्सीलेंसिया निवासी माधव प्रहलादभाई खेतान (उम्र 47), जो बेगमपुरा स्थित राधाकृष्ण टेक्सटाइल मार्केट में “तीरु फैब” नाम से भागीदारी में कपड़े का व्यापार करते हैं।
अगस्त 2023 में कपड़ा दलाल भरत बृजगोपाल दरक (बी-1, गीतानगर, पर्वत पाटिया, सूरत) उनकी दुकान पर आया और सारोली स्थित अच्छी पार्टियों में व्यापार कराने का भरोसा दिया।
इसके बाद दलाल ने उन्हें विजय लक्ष्मी साड़ी, दुकान नं. 1108, कुबेरजी डेक मार्केट, सारोली, सूरत के नाम पर व्यापार करने को कहा। इस फर्म के प्रोपराइटर बनवारीलाल सैनी (1108, कुबेरजी डेक मार्केट, सारोली, सूरत), संचालक अरविंद बाबुभाई पुरोहित (1108, कुबेरजी डेक मार्केट, सारोली, सूरत) और कर्मचारी बाबू स्वामी (1108, कुबेरजी डेक मार्केट, सारोली, सूरत) ने मिलकर समय पर भुगतान का भरोसा दिया।
विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने 14 सितंबर 2023 से 10 नवंबर 2023 के बीच अलग-अलग बिलों से कुल 28,14,762 रुपये का फिनिश कपड़ा भेजा। शुरुआत में आरोपियों ने 11,92,597 रुपये का भुगतान कर भरोसा जीत लिया, लेकिन बाद में शेष 16,22,165 रुपये का भुगतान नहीं किया।
शिकायत के अनुसार, भुगतान की मांग करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और जनवरी 2024 के दौरान दुकान बंद कर फरार हो गए। बाद में पता चला कि अरविंद पुरोहित खुद को बनवारीलाल बताकर व्यापार करता था और जीएसटी नंबर भी बनवारीलाल के नाम पर लेकर ठगी की साजिश रची गई थी।
पुलिस ने माधव खैतान की शिकायत के आधार पर आरोपी बनवारीलाल सैनी, अरविंद बाबुभाई पुरोहित, बाबू स्वामी और भरत बृजगोपाल दरक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button