धर्मसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

महाप्रभु श्री वल्लभाचार्यजी का 549वां प्रगट्य उत्सव 11 अप्रैल से

पटेल प्रगति मंडल, अडाजन में पांच दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम

सूरत – पुष्टिमार्ग प्रवर्तक महाप्रभु श्री वल्लभाचार्यजी के 549वें प्रगट्य उत्सव के उपलक्ष्य में अडाजन स्थित पटेल प्रगति मंडल में 11 अप्रैल से पांच दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन श्री बालकृष्ण प्रभु सर्व कल्याण ट्रस्ट द्वारा सूरत मोटा मंदिर के गादीपति षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्री गोपेशरायजी महाराजश्री की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में गोस्वामी श्री मुकुंदरायजी महाराजश्री, श्री वत्सलरायजी महोदयश्री एवं श्री पीतांबररायजी महोदयश्री के सान्निध्य में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:30 बजे तक भागवत भूषण श्री कृष्णदास निरंजन शास्त्रीजी द्वारा श्री विवेक धैर्याश्रय एवं श्री कृष्णाश्रय स्तोत्र ग्रंथ का रसास्वादन कराया जाएगा। साथ ही वल्लभकुल के बालकों के वचनामृत का लाभ भी मिलेगा।
13 अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी
13 अप्रैल सोमवार को शाम 5:30 बजे ताड़वाड़ी स्थित महर्षि हाउसिंग सोसायटी से शोभायात्रा निकलेगी, जो एसएमसी ज़ोन ऑफिस, प्राइम आर्केड और सुरभि डेयरी होते हुए पटेल प्रगति मंडल पहुंचेगी। यहां धर्मसभा, बधाई कीर्तन, तिलक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वचनामृत का आयोजन होगा। अंत में फराली महाप्रसादी भी रखी गई है।
आयोजकों ने शहर के वैष्णवों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button