निजधाम आश्रम रामनगर में संत श्री जयबाबा साहेब का 121वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया

सूरत। शहर के रामनगर में स्थित निजधाम जयबाबा आश्रम में श्रीमान 108 उदासी सतगुरू स्वामी तिलोकदास महाराज जी का 121 जयबाबा जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि सुखमनी पाठ साहिब एवं अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ जयबाबा महिला मंडल सत्संग कार्यक्रम के साथ नित्य नेम आरती अरदास, शाही स्नान, पूजा अभिषेक ध्वजारोहण एवं संत महात्माओ तथा जयबाबा भजन मंडली संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साथ ही नवसारी के सन्नी मुलचंदाणी एवं संत वसणशाह दरबार के साँई छोटूराम साहिब का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अखंड पाठ साहिब के भोग पश्चात सभी श्रद्धालुओ में भंडारा भोजन प्रसादी वितरण किया गया एवं भाईसाहेब रूपचंद रोहेड़ा, भाईसाहेब लक्ष्मीचंद जुगलाणी एवं भाईसाहेब रवि तनवाणी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।




