सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
निर्जला एकादशी पर सिलिकॉन पैलेस मित्र मंडली की शर्बत सेवा
श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए पूरे दिन चला सेवा आयोजन

सूरत। निर्जला एकादशी के अवसर पर सिलिकॉन पैलेस मित्र मंडली एवं सिलिकॉन पैलेस परिवार की ओर से श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत की सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक निरंतर चली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।
सेवा कार्य में मांगीलाल सोनी, जुगल बूब, नवीन सोनी, आनंद कासट, पवन सोनी, चित्रा सोनी, रिंकू डागा, राखी सोनी, मीनाक्षी माहेश्वरी, सोनू दरक सहित सिलिकॉन पैलेस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता निभाई। परमेश्वर चांडक ने बताया कि निर्जला एकादशी पर हर वर्ष इसी प्रकार सेवा भाव से शर्बत वितरण किया जाता है, ताकि आमजन को गर्मी से राहत मिल सके।
इस अवसर पर समाजसेवी महेश पुंगलिया और सुनील सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।




