लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

माटी में मिला माटी का लाल : आज श्रद्धांजलि सभा में उमड़ेगा जनसैलाब

स्मृति में आज शाम 6 से 8 बजे तक तुलसी पार्टी प्लॉट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सूरत। प्रख्यात समाजसेवी एवं कुशल संगठनकर्ता स्व. विक्रम सिंह शेखावत के आकस्मिक निधन के बाद शहर सहित राजस्थान समाज में गहरा शोक व्याप्त है। उनकी स्मृति में आज शाम 6 से 8 बजे तक तुलसी पार्टी प्लॉट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
स्व. शेखावत का जीवन पूर्णतः समाज सेवा को समर्पित रहा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त निःशुल्क अस्पताल स्थापित करना उनका प्रमुख सपना था। इसके लिए उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक यह सेवा कार्य पूर्ण नहीं होगा, तब तक वे किसी भी मंच पर पगड़ी या दुपट्टा धारण नहीं करेंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।
बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे शेखावत ने विश्व हिंदू परिषद में जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दीं। कोरोना काल के दौरान उमरा श्मशान में हजारों लोगों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर उन्होंने मानव सेवा की मिसाल कायम की। वे राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष रहे तथा राजस्थान फाउंडेशन से भी सक्रिय रूप से जुड़े थे।
उनके अंतिम दर्शन के दौरान सांसद सी.आर. पाटिल, संगीता पाटिल एवं सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अंतिम यात्रा के पश्चात उनके पैतृक गांव में भी राजेंद्र राठौड़, श्रवण सिंह बगड़ी, घनश्याम ओझा एवं अजय पारीक सहित कई लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजकों के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में समाजजन, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहकर स्व. शेखावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह सभा उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button