सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

“जय जमवाय माता” के जयकारों से गूंजेगा अग्रसेन पैलेस, रविवार को मंगल पाठ व भजन संध्या

सूरत। नवरात्रा के पावन पर्व पर शहर एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। जमवाय माता भक्त मंडल, सूरत द्वारा 16वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में “जमवाय माता मंगल पाठ एवं भजन संध्या” का भव्य आयोजन रविवार, 22 मार्च 2026 को सिटीलाइट स्थित अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में किया जाएगा।मंडल के संरक्षक ओमप्रकाश सोंथालिया के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:15 बजे होगा। इस अवसर पर माता का विशेष एवं मनमोहक श्रृंगार अनुभवी कारीगरों द्वारा आकर्षक शैली में किया जाएगा, जिससे सजे हुए दरबार की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी।
कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र चिरानिया ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती सुरभि बिरजूका द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण भाव से जमवाय माता का मंगल पाठ किया जाएगा, जिससे पूरा परिसर भक्ति भाव से ओतप्रोत हो उठेगा। वहीं भजन गायक राकेश अग्रवाल अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।आयोजन के दौरान अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित रहेगी, जो श्रद्धालुओं में आस्था और विश्वास का संचार करेगी। गोपाल अग्रवाल के अनुसार माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा “मैया जी का खजाना” प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।मंडल के सचिव हितेश पोद्दार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button