सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

“नोस्टाल्जिक नाइंटीज” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा द्वारा “नोस्टाल्जिक नाइंटीज” कार्यक्रम का आयोजन रविवार को डुमस स्थित कंसल फार्म पर सुबह सात बजे से किया गया। आयोजन में पुराने दौर के लोकप्रिय खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही 1990 के टाइम के गाने, संगीत एवं डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 90 के दशक की यादों को ताज़ा करना, आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना तथा सदस्यों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करना था। कार्यक्रम के अंत में युवा शाखा के सभी सदस्यों से फूलों एवं गुलाल के साथ होली खेली एवं एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर युवा शाखा के अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button