गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
भटार रोड पर हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

सूरत। विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष ) पूर्ण होने के उपलक्ष में उमा एवं विधा भारती बस्ती,भटार नगर द्वारा वीर सावरकर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को शाम 4:30 बजे से श्री उत्तर गुजरात स्कूल में मनाया गया. संघ कार्यकर्ता बसंत खैतान ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि वृंदावन धाम से विशेष रूप से पधारें स्वामी श्री अक्षयानंद जी महाराज,मुख्य वक्ता कुटुंब प्रबोधन के सुरत महानगर संयोजक श्री ओमप्रकाश जी मोदी एवं अतिथि विशेष के रूप में पारस जी चपलोत,मधु जी जालान,हर्ष भाई शैलेश कुमार जी,उपस्तिथ रहे. इस अवसर पर काफ़ी संख्या में हिंदू समाज की माताएँ,बहनें एवं युवा साथी उपस्तिथ रहे.उपस्तीथ वक्ताओ ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से जानकारियाँ साझा की.




