सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री श्याम सेवा ट्रस्ट चुनाव: “मेरा श्याम सबका श्याम” ग्रुप का दबदबा, सभी 12 उम्मीदवार विजयी

80.76 प्रतिशत ट्रस्टी और 63.17 प्रतिशत आजीवन सदस्यों ने किया मतदान

सूरत। वीआईपी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम का संचालन करने वाले श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के वर्ष 2026-2030 कार्यकाल के चुनाव रविवार को वेसू स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में “मेरा श्याम सबका श्याम” ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 12 उम्मीदवारों को विजयी बनाया।

मुख्य चुनाव अधिकारी बजरंगलाल गाड़ोदिया तथा चुनाव अधिकारी साँवरप्रसाद बुधिया एवं गिरीश मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट बोर्ड के 9 ट्रस्टी एवं 3 आजीवन सदस्यों का चयन किया जाना था। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

ट्रस्टी पद के लिए कुल 1,164 मतदाताओं में से 940 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 80.76 प्रतिशत रहा। इनमें संविधान के प्रावधान के तहत 61 प्रॉक्सी वोट भी शामिल थे। कुल 940 मतों में से 912 मत वैध पाए गए।

वहीं, आजीवन सदस्य पद के लिए कुल 2,047 मतदाताओं में से 1,293 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 63.17 प्रतिशत रहा। इसमें 40 प्रॉक्सी वोट शामिल थे तथा कुल 1,293 मतों में से 1,281 मत वैध घोषित किए गए।

ट्रस्टी सदस्य पद पर विजयी उम्मीदवारों में संजय सरावगी, अनिल रुंगटा, राजकिशोर शाह (पप्पू), रमेश अग्रवाल (विनायक), अशोक चोकडिया, विनय बेरीवाला, शिवप्रसाद पोद्दार, योगेश झाखलिया और शेखर गौरीसरिया शामिल हैं।

आजीवन सदस्य पद पर अमित सुद्रानिया, शंकरलाल मोर और सीतेश बंसल विजयी घोषित किए गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी बजरंगलाल गाड़ोदिया ने सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं एवं सहयोगियों का शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button