मन की खुशी फाउंडेशन का शुभारंभ, सामाजिक सेवा को समर्पित पहल

सूरत:सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता नीना विवेक हेडा एवं प्रिया बसंत खैतान द्वारा मन की खुशी फाउंडेशन की स्थापना की गई है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
फाउंडेशन के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। संस्था द्वारा जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए नियमित रूप से सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संस्थापकों ने बताया कि फाउंडेशन से 100 महिलाओं का एक सक्रिय समूह जोड़ा गया है, जो सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता निभाएगा। इस महिला समूह के माध्यम से हर माह सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम, सेवा
अभियान एवं जनजागृति गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।




