गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जूनियर महिला मंडल द्वारा गौ सेवा और धार्मिक पाठ का आयोजन सूरत, 18 फरवरी।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जूनियर महिला मंडल, सूरत के तत्वावधान में बुधवार को श्री सीताराम गौशाला में श्रद्धा और सेवा भाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौ माता की सेवा के साथ-साथ नमोकार मंत्र तथा भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया।
मंडल से जुड़े प्रदीप पहाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर गौ माता के लिए हरी घास और ताजी सब्जियों का समर्पण किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस आयोजन में सेवा, श्रद्धा और सामूहिक धार्मिक भाव का सुंदर संगम देखने को मिला




