सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
मकर संक्रांति पर अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति का सेवा कार्य, गिरजाशंकर महादेव मंदिर में दसवीं बार भोजन वितरण

सूरत। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज जागृति सेवा समिति द्वारा गिरजाशंकर महादेव मंदिर में दसवीं बार भोजन (प्रसाद) सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा बुधवार, 14 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे से सेंटोसा परिवार, अलथान के सहयोग से सम्पन्न हुई।
समिति की ओर से राकेश बजावावाला, कपिल गर्ग, अजय डालमिया, मुकेश गोयनका, दिलीप चिड़ावा, हेमन्त गर्ग और गिरजाशंकर बजाज ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सेंटोसा परिवार की ओर से सत्यनारायण अग्रवाल, कृष्ण टिबरेवाल, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रमेश ठाकुर, राकेश गुप्ता, अरुण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और महावीर बियानी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सेवा दी।




