मारवाड़ी युवा मंच पर्वत पाटिया का सेवा संकल्प
शपथ ग्रहण के साथ स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थी

सूरत।मारवाड़ी युवा मंच की पर्वत पाटिया शाखा द्वारा रविवार, 4 जनवरी 2026 को ज्ञान ज्योति स्कूल, ध्रुव पार्क, महाराणा प्रताप चौक में शपथ ग्रहण समारोह के साथ विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को नागरिकों की व्यापक सहभागिता मिली और सेवा भाव का प्रभावशाली संदेश दिया गया।
नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष रंजीत अग्रवाल ने बताया कि इस पूर्णतः निःशुल्क मेडिकल कैंप में लगभग 2000 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में किरण हॉस्पिटल तथा स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर का विशेष सहयोग रहा। नेत्र जांच के उपरांत 300 लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सूरत शहर के महामंत्री किशोर भाई बिंदल एवं फोस्टा व श्याम मंदिर के अध्यक्ष कैलाश हाकिम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय सहायक मंत्री प्रकाश बिंदल, प्रांतीय अध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल बजाज, अमित केडिया, पंकज जालान, सुशांत बजाज, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ओमप्रकाश लेगा, हेमाराम चौधरी, हर्षवर्धन पारीक, प्रहलाद शर्मा, शिवम् शर्मा, रमेश शर्मा, विवेक झावर, मनोज फुगलिया, संदेश सिंह, नवरत्न, पवन जैन, किशन सिंह, सूर्य शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।




